Discuss Scratch

-StarGold-
Scratcher
1000+ posts

काला इतिहास महीना

English|हिंदी
सबको काला इतिहास महीना की बधाइयाँ!

१९७६ से काला इतिहास महीना एक वार्षिक उत्सव है जो काले अमेरिकन लोगो को पहचानने और सम्मान देने के लिए शुरू किया गया। हालाँकि,काला इतिहास महीना अमेरिका में शुरू हुआ था लेकिन अब यह पूरी दुनिया मनाती है और आपको हम इस उत्सव को मानाने के लिए आमंत्रित करते है।

अगर आप उत्सव मानाने की तरीको की खोज में है ,तो आप :
-काला इतिहास महीना के बारे में दूसरों को सीखने में मदद करने के लिए एक इंटरैक्टिव समयरेखा या मार्गदर्शक बनाएँ।
-काला इतिहास में कला, संगीत, उपलब्धियों, या आंदोलनों को प्रदर्शित करने के लिए एक वर्चुअल संग्रहालय बनाएँ।
-काला इतिहास में आप जिन लोगों को पसंद करते हैं ,उनका जश्न मनाने के लिए एक डिजिटल भित्तिचित्र डिज़ाइन करें।
-काला आविष्कारकों, वैज्ञानिकों, कलाकारों और बदलाव लाने वालों के बारे में कम ज्ञात और रोचक जानकारी साझा करने के लिए एक क्विज़ खेल बनाएँ।
-काला नेता, कवि, या सार्वजनिक व्यक्ति से प्रेरित किसी उद्धरण को एनिमेट करके या इंटरैक्टिव कलाकृति बनाकर शब्दों को जीवंत करें।
-एक स्टूडियो बनाएं और दूसरों को आपके साथ काला इतिहास महीना मनाने का आमंत्रण दें।
या फिर जो कुछ भी आप कल्पना कर सकते हैं!

अगर आप किसी प्रेरणा की खोज में है ,तो आप यहाँ पर पिछले साल के कुछ बढ़िया परियोजनाएँ देख सकते है। अगर आप कोई काला इतिहास महीना के ऊपर स्टूडियो या परियोजना पाते है और आपको लगता है कि वह फीचर होने योग्य है, तो परियोजना का प्रस्ताव यहाँ करे और स्टूडियो का प्रस्ताव यहाँ पर

काला इतिहास महीना को मानाने के कई तरीके है। यह आपके ऊपर निर्भर करता है कि आप किस तरह इस उत्सव को मानना चाते है।

हम देखने के लिए उत्सुक है कि आप क्या बनाएँगे?
=^..^=

Last edited by -StarGold- (Feb. 7, 2026 03:23:05)

Powered by DjangoBB